अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और नाना पाटेकर जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार की शाम तक 93 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। मेकर्स इस फिल्म को सिर्फ 2D फॉरमेट में रिलीज कर रहे हैं और पहले दिन फिल्म के 11 हजार से ज्यादा शोज चलाए जाएंगे। रिलीज से ठीक पहले की शाम तक सिर्फ एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म 2 करोड़ 78 लाख रुपये की कमाई कर चुकी है।
हाउसफुल 5 की Day 1 एडवांस बुकिंग
लेकिन अगर इस आंकड़े को ब्लॉक सीटों के साथ देखा जाए, तो यह नंबर 6 करोड़ 76 लाख रुपये हो जाता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में अक्षय कुमार की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनने का दम है। लेकिन क्या वाकई? एडवांस बुकिंग के आंकड़ों के आधार पर तुलना करें तो ‘हाउसफुल 5’ ऑलरेडी केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। बता दें कि आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर उस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए सिर्फ 1 करोड़ 84 लाख रुपये कमाए थे।
किन फिल्मों के तोड़ चुकी है रिकॉर्ड
वहीं साल 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘हाउसफुल 4’ की एडवांस बुकिंग के जरिए कमाई 8 करोड़ रुपये रही थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 19 करोड़ 08 लाख रुपये का धमाकेदार बिजनेस किया था। तुलना अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों में ठीक-ठाक ही ‘स्काय फोर्स’ के साथ करें तो उसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 3 करोड़ 78 लाख रुपये रहा था। सीक्वल फिल्मों के मामले में ‘हाउसफुल’ काफी पॉपुलर रही है और इसकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है।
‘हाउसफुल’ फिल्मों का ट्रैक रिकॉर्ड
इस सीरीज की पहली फिल्म ने 119 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था और दूसरी फिल्म ने 188 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘हाउसफुल 3’ का टोटल कलेक्शन 185 करोड़ रुपये रहा और ‘हाउसफुल 4’ की कुल कमाई 296 करोड़ रुपये के लगभग रही थी। अब देखना यह होगा कि क्या टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की यह फिल्म पिछली सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं। बता दें कि अक्षय कुमार काफी वक्त से किसी धमाकेदार फिल्म के इंतजार में हैं जो उन्हें अच्छा कमबैक दिला सके।